लंदन में फ़िलिस्तीन के समर्थन में एक साथ कई समारोहों का आयोजन किया गया।
इन समारोहों में शामिल लोगों ने जो उन्नीस सौ सड़सठ के युद्ध की 47वीं बरसी के अवसर पर किए गये, फ़िलिस्तीनियों के अधिकारों पर बल दिया गया।
प्रेस टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार इस अवसर पर लंदन में स्थित ज़ायोनी शासन के दूतावास के सामने “बैतुल मुक़द्दस चलो” के नाम से एक विरोध प्रदर्शन भी किया गया। फ़िलिस्तीन के समर्थन में होने वाले सम्मेलनों और प्रदर्शनों में बड़ी संख्या में ब्रिटेन में सक्रिय मानवाधिकार कार्यकर्ताओं लोगों ने हिस्सा लिया।
इस रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी बैतुल मुक़द्दस और अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के अन्य स्थानों पर कब्जा किए जाने की 47वीं बरसी के अवसर पर दुनिया के विभिन्न देशों में भी सम्मेलनों और प्रदर्शनों के समाचार प्राप्त हुए हैं।
लंदन में होने वाले प्रदर्शनों में हिस्सा लेने वालों का कहना था कि वह न्याय और ज़ायोनियों के क़ब्जे से बैतुल मुक़द्दस की स्वतंत्रता चाहते हैं। लोगों ने कहा कि इस्राईल, फ़िलिस्तीनी धरती पर अपने अतिग्रहण को मज़बूत करने के उद्देश्य से फ़िलिस्तीनी इलाक़ों में बड़े पैमाने पर यहूदी बस्तियों का निर्माण कर रहा है।
9 जून 2014 - 07:54
समाचार कोड: 614602
लंदन में फ़िलिस्तीन के समर्थन में एक साथ कई समारोहों का आयोजन किया गया।